Cabbage Benefits: पत्ता गोभी का इन दिनों हर घर में मिल जाता है। बाजारों में इसकी खूब बिक्री हो रही है। क्रिस्पी और ग्रीन दिखने वाली यह सबकी कई सेहतमंद गुणों को खुद में छुपाकर कर रहती है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से निजात मिलता है। हालांकि कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। कैबेज में फ़ाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। आइए एक नजर इसके फायदे पर डालें।
बॉडी को करता है साफ
इसमें सल्फर और विटामिन सी की मात्रा अच्छी खोने के कारण यह शरीर को डीटॉक्स करने का काम करता है। यह शरीर से यूरिक ऐसिड को भी निकालने में मदद करता है। विटामिन सी होने के कारण यह रेडिकल डैमेज के खतरे को भी कम करता है।
पाचन और हृदय के लिए लाभदायक
फ़ाइबर की मात्रा इसमें भरपूर होती है। यह पाचन के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से कब्जियत की समस्या भी खत्म होती है। साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। जिससे हृदय रोग का रिस्क कम होता है।
त्वचा की समस्या से छुटकारा
पत्ता गोभी में विटामिन सी, विटामिन k के अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी पाई जाती है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक्जेमा, पिम्पल और स्किन की अन्य समस्याओं से यह राहत दिलाता है।
वजन घटाने में भी आता है काम
यदि आप वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो डाइट में पत्ता गोभी शामिल करना ना भूले। इसमें फैट की मात्रा कम और फ़ाइबर अधिक होता है। जो वजन घटाने में सहायक होता है।
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।