Neemuch News: कुआं खोद रहे मजदूर को लगा करंट, इलाज जारी

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिटी थाना क्षेत्र के गणपति नगर में कुआं खोद रहे मजदूर को करंट लग गया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने किसी भी तरह उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, उसका इलाज जारी है।

ड्रिल मशीन में फैला करंट

दरअसल, दिलखुश निवासी ग्राम नवलपुरा रविवार को अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ गणपति नगर में कुआं खुदाई का कार्य कर रहा था। तभी अचानक ड्रिल मशीन में करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से वो घायल हो गया। वहीं, इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस घायल से उसका बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।