Dangerous Snake Captured By Girl : पूरी दुनिया में एक-से-बढ़कर एक जहरीले सांप पाए जाते हैं। जिनके काटने से इंसानों में बचने की कोई उम्मीद नहीं रहती। इनके काटते ही शरीर नीला पड़ जाता है और उसके चंद मिनटों या घंटों में उस व्यक्ति की मौत हो जाती है। अमूमन लोग सांप के पास जाने से डरते हैं तो सांप को हाथ लगाना दूर की बात है लेकिन आज हम आपको एक बहादुर लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने चुटकी बजाते ही सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
सबसे पहले आप वीडियो देखिए जिसमें सांप फन फैलाए बैठे हुए है और लड़की चुटकी बजाते ही प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लेती है। उसने यह सब ऐसा कर दिखाया जैसे कोई एक्सपर्ट कर रहा हो। दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।