Rewa Bribe News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, जनपद पंचायत CEO 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों (corrupt officials) पर कार्रवाई और एक्शन देखने को मिल रहे हैं। आए दिन भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों की धरपकड़ जारी है। इसी बीच एक ताजा मामला रीवा (rewa) जिले से सामने आया है। जहां जनपद पंचायत सीईओ (Janpad Panchayat CEO) को 10 हजार रूपए की रिश्वत (Rewa Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी की माने तो जिले के जनपद जवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार को उनके शासक के मकान में सरपंच से मनरेगा ग्राम पंचायत में कराए गए कार्य के बिल पास कराने के एवज में ₹10000 रिश्वत की मांग की गई थी। हालांकि अब लोकायुक्त द्वारा उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi