नया साल शुरू होने से पहले याद से घर लाएं ये चीजें, नव वर्ष में होगी लक्ष्मी की आमद

Vastu Tips : नया साल जल्द ही आने वाला है। अगर गुजरता साल आर्थिक लिहाज से आपकी कसौटी पर खरा नहीं उतरा तो कुछ उपाय जल्दी से कर डालिए। ताकि, आने वाले साल के साथ आपकी वही पुरानी शिकायतें न रहें। वास्तु के अनुसार गुजरते हुए साल में कुछ चीजें घर लाकर रखना आपके लिए शुभ हो सकता है। ये ऐसी चीजें जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस ऊर्जा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर में निवास भी करती हैं। चलिए बताते हैं वास्तु अनुसार कौन सी चीजों को घर में रखना शुभ हो सकता है।

लाफिंग बुड्ढा

लाफिंग बुड्ढा को घर में रखना बहुत शुभ और पॉजीटिविटी देने वाला माना जाता है। इस मूर्ति को हमेशा घर के ऊत्तर पूर्वी कोने पर या दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और शुभता का समाचार मिलने की गुंजाइश बढ़ जाती है।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”