सरकार ने मनरेगा कर्मचारियों को दिया तोहफा, मानदेय में 3500 रुपए से अधिक की वृद्धि, अगस्त से होगा भुगतान, खाते में बढ़ेगी राशि

mp news

रांची, डेस्क रिपोर्ट। सरकार ने मनरेगा कर्मचारियों (MNREGA Employees) को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल उनके वेतन (Increment) में वृद्धि की है। दरअसल उनके मानदेय (honorarium hike) को 35 से अधिक से बढ़ाया गया है। साथ ही उन्हें बढ़े हुए मानदेय का भुगतान अगस्त महीने से किया जाएगा। एक तरफ जहां 5 वर्ष से कम अनुभव रखने वाले ब्लॉक प्रोग्राम अफसर (Block program officer) के मानदेय में 3640 रूपए की वृद्धि की गई है।

वही उनके मानदेय को 19500 रूपए से बढ़ाकर 23140 रूपए किया गया है। राज्य के मनरेगा के तहत संविदा पर कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारियों के मासिक मानदेय में भी संशोधन का फैसला लिया गया। मनरेगा कर्मचारियों के सभी विंग में केवल दो स्लैब निर्मित किए गए हैं। एक 5 वर्ष से अधिक कार्य अनुभव रखने वाले कर्मचारी और एक 5 वर्ष से कम कार्य अनुभव रखने वाले कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi