Damoh News: हिंगलाज माता की ये अनोखी प्रतिमा पूरी करती है मनोकामना, देवी जरूर भरती हैं महिलाओं की गोद

Damoh News: दमोह जिले में एक ऐसी देवी माँ की प्रतिमा है, जो अपने आप में अनोखी है। माता की यह प्रतिमा बच्चे को गोद में लिए हुए है, और प्राचीन पाषाण से निर्मित है। लोगों की यह भी मानना है कि मां की इस प्रतिमा के सामने जो भी महिलाएं मन्नत मांगती हैं, उनकी गोद जरूर भरती है।

सैकड़ों वर्ष पुरानी है प्रतिमा

दमोह जिले के हटा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले खड़कपुरा गांव के चबूतरे पर बने छोटे से मंदिर में हिंगलाज माता की अद्भुत पाषाण की प्रतिमा विराजमान है। यह प्रतिमा बच्चे को गोद में लिए हुए है। माता की यह प्रतिमा सैकड़ों साल पुरानी बताई जा रही है। वर्षों से यह लोगों की आस्था का केंद्र भी बन चुकी है। यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"