बारिश के पानी से उतर सकता है कर्ज और घाटे से मिल सकता है छुटकारा, बस करें ऐसे उपाय

Heavy Rain in Indore

जीवनशैली,डेस्क रिपोर्ट। गर्मी का जाना और मानसून का आना किसी सुखद अहसास से कम नहीं है। चार महीने लंबी गर्मी के बाद जब बारिश ( rain) की बूंदे गिरती हैं तो गर्मी से जुड़े सारे मलाल दूर हो जाते हैं। बारिश की फुहार में आपने भी जाने कितनी बार भीग कर गर्मी की तपिश मिटाई होगी। जाने कितनी बार बारिश के बहते पानी में कश्तियां बहाईं होंगी। कई बार छाता लेकर निकलते हुए बारिश पर गुस्सा भी उतारा होगा कि क्या इसे इसी वक्त आना था। ये सब करते हुए कभी सोचा कि बारिश का ये पानी सिर्फ मौज, मस्ती या चिड़ के अलावा आपको कई परेशानियों से भी उबार सकता है। वास्तु के मुताबिक इस पानी से कई उपाय किए जा सकते हैं।

>> अगर आप कर्ज से परेशान हैं। लाख कोशिशों के बावजूद अपना कर्ज नहीं उतार पा रहे तो बारिश के पानी को एक बाल्टी में इक्ट्ठा कर लें। इस पानी में दूध मिलाएं। भगवान का नाम लें और इस पानी से नहा लें। ऐसा नियमित करने से आपका कर्ज धीरे धीरे कम होने लगेगा।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”