कर्मचारियों-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर, मानदेय में भारी वृद्धि, मिलेगा लाभ, खाते में बढ़कर आएगी राशि

employees news

Employees Honorarium-Salary Hike : राजस्थान की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 45 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। इसकी जानकारी खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने विधानसभा में दी है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आर्थिक संबल देते हुए उनके मानदेय में 45 प्रतिशत बढोतरी की है। राज्य सरकार की आई एम शक्ति (I AM SHAKTI) योजना से जुड़कर महिलाएं सशक्त हुई हैं और उद्योग स्थापित कर, कम्प्यूटर शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण लेकर प्रदेश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। मंत्री भूपेश सोमवार को विधानसभा में महिला एवं बाल विकास विभाग (मांग संख्या-32) की अनुदान मांग पर हुई बहस का जवाब दे रही थीं। चर्चा के बाद सदन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की 26 अरब 49 करोड़ 73 लाख 40 हजार रूपये की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)