PM Kisan: किसानों के लिए गुड न्यूज, बढ़ सकती है सम्मान निधि की राशि, 6000 की जगह खाते में आ सकते है 8000, जानें ताजा अपडेट

Pooja Khodani
Updated on -
PM KISAN update

PM Kisan Yojana 2023: करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 फरवरी 2023 को केन्द्र की मोदी सरकार अपना बजट पेश करने वाली है, इस बजट सत्र 2023-24 में व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पीएम किसान सम्मान निधि योजना के किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार सम्मान निधि में बढोतरी कर सकती है। इधर, जनवरी अंत तक 13वीं किस्त के 2000 भी किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा सकते है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टी होना बाकी है।

बजट सत्र में हो सकता है ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) मजबूत और आगामी चुनावों को देखते हुए बजट सत्र के दौरान केन्द्र सरकार इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में 2000 की वृद्धि कर सकती है। किसानों को 6 हजार की जगह 8 हजार रुपए सालाना दिए जाने का फैसला हो सकता है। इसका लाभ 1 अप्रैल 2023 से दिया जा सकता है।हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)