जाह्नवी कपूर ने दिया मेकअप ट्यूटोरियल, बताया कैसे पाएं ‘कपूर जॉ लाइन’

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। जाह्नवी कपूर (Jahnvi kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ ह्यूमर के लिए भी जानी जाती है। इस स्टार किड ने कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है और अपने फन मूमेंट्स को लेकर वो अक्सर ही चर्चाओं में रहती हैं। एक बार फिर उनका ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी मजेदार तरीके से मेकअप करने का तरीका बता रही है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि जाह्नवी कपूर मेकअप करवा रही हैं और साथ में कमेंट्री भी कर रही हैं कि सही तरीके से मेकअप कैसे होता है। वो कह रही हैं कि ‘कल मैंने ढेर सारी आइसक्रीम खाई है इसलिए मेरी डबल चिन छिपाने के लिए मेकअप किया जा रहा है और अब मेरे पास शार्प कपूर जॉ लाइन है’ इसी के साथ वो फनी फेस बनाते हुए कपूर जॉ लाइन को एक्सप्लेन भी करती हैं। इसमें वो अपने चाचा अनिल कपूर की एक्टिंग करती दिख रही है। ये बहुत ही मजेदार वीडियो है और उनके फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।