Ration Card : फ्री राशन लेने वाले राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट, लग सकता है झटका, इन्हें मिलेगा अतिरिक्त अनाज का लाभ

Ration card

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राशन कार्ड धारकों (Ration card holders) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल सरकार से मुफ्त राशन (Free ration) लेने वाले लोगों के लिए नई अपडेट सामने आई है। जिससे लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवंबर महीने के राशन वितरण 15 नवंबर तक होना है। हालांकि राशन वितरण व्यवस्था में हो रही देरी के कारण कई जिलों में राशन वितरण का कार्य आगे बढ़ सकता है।

हरियाणा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बीपीएल, AAY और OPH कार्ड धारकों को नियमानुसार राशन की आपूर्ति जारी रहेगी। नवंबर महीने में गेहूं के साथ लाभार्थियों को बाजरा का भी लाभ दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को राशन वितरण में पूर्ण निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi