IMD Alert : 14 जून से कई राज्य में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट, आज 12 राज्यों में बारिश की संभावना, 7 क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश भर में एक बार फिर से मानसून (Monsoon 2022) का असर दिखने लगा है। IMD Alert के मुताबिक 14 जून के बाद जल्द ही कई राज्य में बारिश (rain alert) का दौर शुरू हो जाएगा। दरअसल मुंबई समेत दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। वहीं 14 जून के बाद उत्तर भारत सहित बिहार झारखंड और बंगाल में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 14 जून तक राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा पंजाब में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

बिहार में शुक्रवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ जिले में बूंदाबादी का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि झारखंड में सोमवार से मौसम में बदलाव दिखेंगे। दरअसल सोमवार से कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश के अलावा आसमान में बादल छाए रहेंगे। वही पर्वतीय राज्यों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा बारिश की संभावना जताई गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi