RBSE 12th Result Out : 12वीं कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट घोषित, विज्ञान में 96.58% फीसद, वाणिज्य में 97.53% छात्र हुए सफल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan board) कक्षा 12 के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE 12th result) ने आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2022 विज्ञान (RBSE 12th science) और वाणिज्य (RBSE 12th commerce) आज यानी 1 जून 2022 को दोपहर ढाई बजे घोषित किया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 2022 विज्ञान और वाणिज्य आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया है।

आरबीएसई 12वीं बोर्ड परिणाम 2022 की स्थिति की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता है। राजस्थान बोर्ड का परिणाम 2022 कक्षा 12 आरबीएसई प्रशासक एल.एन. मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया है। इस साल 2,32,005 छात्रों ने विज्ञान के लिए और 27,339 छात्रों ने कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi