IMD Alert : प्री-मानसून गतिविधि और पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्य में बदला मौसम, 17 राज्यों में 19 मई तक बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई राज्यों में मौसम (weather update) में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दरअसल मानसून(monsoon 2022) के देश में एंट्री हो चुकी है। अंडमान में मानसून (andaman monsoon) के पहुंचने के साथ ही राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बादल घिरने का अलर्ट आईएमडी (IMD Alert) ने किया है। IMD Alert की माने तो मानसून की Kerela में 27 मई तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अंडमान निकोबार समूह में मानसून 22 मई से सक्रिय हो जाएगा। वही देश में समय से पहले मानसून की दस्तक हुई है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि केरल में यह तय तिथि से पहले पहुंचेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि मानसून की बारिश 27 मई को केरल में आएगी। यह सामान्य 1 जून की शुरुआत की तारीख से पांच दिन पहले है। आने वाले दिनों में यह तट से पूरे देश में फैल जाता है।केरल में प्री-मानसून बारिश (pre-monsoon rain) शुरू हो चुकी है। IMD ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान सागर में जाने की चेतावनी जारी की है, जिससे आने वाले दिनों में और बारिश और तेज मौसम आएगा। अंडमान सागर के साथ तारीख आमतौर पर 22 मई है। पिछले महीने, मौसम सेवा ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल देश में सामान्य मानसून बारिश होगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi