Wildlife Zoo: यहां जानवर नहीं इंसान रहते हैं पिंजरे में कैद, बहुत अनोखा है ये चिड़ियाघर

आपने अब तक चिड़ियाघर में जानवरों को पिंजरे में कैद देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां इंसान पिंजरे में कैद रहते हैं।

WildLife Zoo

Wildlife Zoo: जिन लोगों को प्रकृति और जानवरों से प्रेम होता है वह लोग अक्सर ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें प्राकृतिक नजरों का दीदार करने को मिल सके। इसके अलावा लोग चिड़ियाघर या वाइल्डलाइफ पार्क में घूमने जाना भी बहुत पसंद करते हैं। हमें से कई लोग अब तक इन जगहों पर गए होंगे। अक्सर चिड़ियाघर में हम जानवरों को पिंजरे में बंद देखते हैं और खुद बाहर घूम रहे होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चिड़ियाघर के बारे में बताते हैं जो जानवरों के लिए खुला रहता है और यहां उन्हें देखने आने वाले इंसान पिंजरे में बंद रहते हैं।

यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर है कि जानवर बाहर घूम रहे हैं और इंसान पिंजरे में है। लेकिन चीन के लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू में आपको यह नजारा देखने को मिलेगा। जब आप यहां पर जानवरों को देखने के लिए जाएंगे तो आपको पिंजरे में बंद कर दिया जाएगा। पूरे चिड़ियाघर में जानवरों का दीदार आपको इसी पिंजरे से करना होगा। चीन का ये चिड़ियाघर अपने आप में बहुत खास है।

Continue Reading

About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।