MP : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में जबलपुर शीर्ष पर, भोपाल ने हासिल किया चौथा स्थान, पिछड़ा इंदौर, जानें रैंकिंग

CM HELPLINE

MP CM Helpline Ranking : मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन में आ रही शिकायतों का निराकरण ने तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि सीएम हेल्पलाइन पर पहुंच रही शिकायतों का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाए। इसी बीच जबलपुर जिले में ग्रेडिंग सिस्टम में शीर्ष पर अपनी जगह कायम की है।

सीएम हेल्पलाइन 181 में शिकायतों का निराकरण करने में जबलपुर नगर निगम प्रदेश में सबसे आगे रहा है। जबलपुर नगर निगम प्रदेश के 16 नगरीय निकाय की ग्रेडिंग में शीर्ष पर है। भोपाल इंदौर को पीछे छोड़ते हुए जबलपुर में प्रथम रैंक हासिल की है। वही दूसरे स्थान पर छिंदवाड़ा संभाग रहा है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi