अधिकारियों पर इल्जाम लगाकर अपनी नाकामी छिपा रहे हैं कमलनाथ : डॉ. केसवानी

Amit Sengar
Published on -

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। चुनावों में अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाकर पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) केवल और केवल अपनी नाकामियां छिपा रहे हैं, यह कहना है भाजपा (bjp) के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी (dr keswani) का। उन्होंने कांग्रेस चीफ को नसीहत देते हुए कहा है कि वे पहले अपनी गिरेबां में झांककर देखें। अधिकारियों पर दोष लगाने से कुछ नहीं होगा।

नाथ के कार्यकाल में कांग्रेस केवल और केवल गर्त में गई है। उन्होंने कांग्रेस को खत्म करने का काम किया है और लोकतंत्र से धोखा किया है। सीएम रहते हुए कमलनाथ अपनी सरकार नहीं बचा पाए और अब चुनाव हारने के बाद उल्टे सीधे तर्क देकर अधिकारियों पर इल्जाम लगा रहे हैं। इसके पहले भी तमाम उपचुनावों में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”