समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के कान मोटे है तो वह व्यक्ति बहादुर होते हैं और राजनीति के क्षेत्र में काफी तरक्की करता है। कहा जाता है कि मोटे कान वाले लोग पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता हैं। इन लोगों को स्वभाव का स्वार्थी माना जाता है। ये लोग मेहनत कम करते हैं।
छोटे कान वाले –
कहा जाता है कि जिन लोगों के कान छोटे होते हैं वह शक्तिशाली होते हैं उनकी सेहत भी अच्छी होती है। इन पर आसानी से भरोसा कर सकते है। छोटे कान वाले लोग अच्छे व्यापारी होते हैं। इन लोगों को यात्रा करना भी बेहद पसंद होती है।
पतले कान वाले –
शास्त्रों में बताया गया है कि जिन लोगों के कान पतले होते हैं उन लोगों को अक्सर धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ता हैं। हालांकि ये लोग बुद्धिमान होते हैं। लेकिन इनका दिमाग सही काम के लिए नहीं चलता। ये लोग भय की भावना वाले होते है। ये दयनीय होते है।
लंबे कान वाले –
कहा जाता है की जिन लोगों के कान लंबे होते हैं वे मेहनती किस्म के होते हैं। जिस काम को पूरा करने की ठान लेते है वो पूरा करके मानते हैं। फिर चाहते कितनी भी कठिनाई क्यों न आ जाए। ये हार नहीं मानते।
चौड़े कान वाले
जिन लोगों के चौड़े कान होते हैं। उन्हें कम मेहनत में ही सफलता मिल जाती है। इन्हे कभी भी धन की समस्या से नहीं जूझना पड़ता। ये लोग मान सम्मान भी काफी ज्यादा पाते हैं। इन्हे हर काम में रूचि होती है।
डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।