Samsaptak Yoga: 1 जुलाई को रात 1:52 बजे मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं शनि मंगल ग्रह से सातवें स्थान पर विराजमान रहेंगे। दोनों ग्रह एक दूसरे को सातवीं पूर्ण दृष्टि से देखेंगे, जिसके कारण समसप्तक योग का निर्माण होगा। शुभ और अशुभ ग्रहों की युति से बने इस योग का बुरा प्रभाव कई राशि के जातकों पर पड़ेगा। उनके जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती है। इसलिए उन्हें सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के द्वादश भाव में मंगल गोचर करेंगे, वहीं छठे भाव में शनि विराजमान है। मंगल की स्थिति अच्छी ना होने के कारण सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों को खर्चों में वृद्धि के कारण परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
Continue Reading