नपा CMO के अश्लील वीडियो वायरल का मामला, तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी

mp news

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया| अशोक नगर नगर पालिका CMO पीके सिंह (PK Singh) का एक अश्लील वीडियो वायरल होने की खबर कुछ दिन पहले प्रकाशित हुई थी। इसके बाद यह मामला जिले भर में चर्चित हो गया ।साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के पास भी मामला पहुंच गया है। अब इस मामले जांच कराए जाने की बात सामने आई है। नगर पालिका CMO तत्काल प्रभाव से निलंबित (suspended) कर दिया गया है

वही नगर पालिका अशोकनगर में पदस्थ पीके सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अशोभनीय ऑडियो वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण और अपील नियम 1966 के नियम और मध्य प्रदेश नगर पालिका सेवा कार्यपालन नियम 1973 के नियम 36 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन और विकास ग्वालियर रखा गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi