भ्रष्ट नेताओं की दुकान बंद करने वाली किसान हितेषी, बता कर भाकिसं ने कलेक्टर का किया सम्मान

Ashoknagar News : अशोकनगर।किसानो के हित में अक्सर उग्रता से काम करने बालें संगठन भारतीय किसान संघ को अमूमन अधिकारियों का घेराव करते उन्हें कोसते या फिर उनके खिलाफ आरोप लगाते देखा होगा। मगर उसी किसान संघ ने आज अशोकनगर कलेक्टर उमा महेश्वरी का सम्मान किया है। भारतीय किसान संघ का कहना है यह कलेक्टर ना केबल किसान हितेषी है बल्कि भ्रष्ट नेताओं की दुकान भी इन्होंने बंद कर रखी है। इसलिए किसान संघ उनका सम्मान कर रहे है।

कलेक्टर का किया सम्मान

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण रघुवंशी ने बताया कि उनके संगठन के द्वारा आज कलेक्टर और उमा महेश्वरी का सम्मान किया गया है। उनका कहना था कि किसानों की समस्याओं को कलेक्टर ने काफी गंभीरता से हल किया है। हाल ही के दिनों में खाद वितरण की बेहतर व्यवस्था एवं मुआवजा वितरण से किसान पूरी तरह से संतुष्ट है। इसलिए किसान संघ ने आज कलेक्टर का सम्मान किया है। यह कहते-कहते भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष यह भी कह बैठे कि कलेक्टर ने भ्रष्ट नेताओं की दुकान बंद कर रखी है। और आम लोगों की सुनवाई हो रही है इसलिए भी कलेक्टर का सम्मान किया गया है।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”