MP News : चुनाव नजदीक है ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस सरकार लगातार लोगों के हित के बारे में सोच कर नई-नई योजनाएं बना रही हैं। पहले बीजेपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के हित के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की। वहीं अब कांग्रेस सरकार भी महिलाओं के लिए एक योजना लेकर आई है जिसमें उन्होंने हर माह राशि वितरित की जाएगी।
इस योजना का नाम है नारी सम्मान योजना। इसके फॉर्म भरना शुरू हो चुके हैं। अभी हाल ही में इसी जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब फॉर्म भरने के लिए एक माह की अवधि और बढ़ा दी गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी कांग्रेसियों को निर्देशित भी किया है। उनका कहना है की घर घर जाकर इस योजना के लिए महिलाओं के फॉर्म भरवाए जो इसके लिए पात्रता रखती है।