कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज! सैलरी में होगा 50 हजार तक इजाफा, जानें कैसे

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees ) की सैलरी में एक बार फिर बड़ा उछाल आने वाला है।मोदी सरकार कर्मचारियों को जल्द गुड न्यूज दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों का फरवरी 2022 से पहले एक बार फिर 3 प्रतिशत से ज्यादा फीटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ा सकती है, इस फैसले से न्यूनतम मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 26,000 की जा सकती है। संभावना है कि 1 फरवरी 2022 को पेश होने वाले बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर तय हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

 MP News: भोपाल से होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, ये ट्रेनें तय रूट पर चलेंगी, जानें अपडेट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को एक के बाद एक कई बड़े तोहफे दे सकती है। महंगाई भत्ते (DA Hike), डियरनेस रिलीफ (DR Hike) ,हाउस रेंट अलाउंस (HRA Hike) और ट्रैवलिंग अलाउंस में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा किया जा सकता है।  केन्द्र की मोदी सरकार 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस से पहले कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़ाकर 3.68 तक किया जा सकता है। इस संबंध में जल्द कर्मचारी संगठन के साथ केन्द्र सरकार की एक बड़ी बैठक हो सकती है, जिसमें इसमें बढोत्तरी का फैसला लिया जा सकता है।वही आगामी बजट 2022-23 में इस खर्च को शामिल किया जा सकता है।वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, जिसके 3.68 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)