Employees News : मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार 17 मार्च को अपना बजट पेश करेगी। इस बजट में किसानों, छात्रों और कर्मचारियों के साथ हर वर्ग को सौगात मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस बजट में वेतन आयोग के बकाया एरियर और महंगाई भत्ते को लेकर कोई ऐलान कर सकते है। वही आमजन के लिए भी अन्य बड़ी घोषणाएं की जा सकती है।
एरियर पर भी फैसला संभव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों और पेंशनरों को अभी 10000 करोड़ का एरियर दिया जाना बाकी है। इसमें पेंशनरों का एरियर 5500 करोड़ और कर्मचारियों का एरियर 4500 करोड़ रुपए के आसपास माना जा रहा है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने वेतन आयोग को लागू करने के बाद एरियर की सिर्फ एक किस्त 50000 रुपए की सीलिंग के साथ दी थी, इसके बाद से अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। अगर बजट में कोई ऐलान होता है तो एरियर का लाभ 2.25 लाख कर्मचारियों व 1.91 लाख पेंशनर्स को होगा। सभी को 2016 से जनवरी 2022 से पहले तक वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।चुंकी सत्ता में आने के बाद से ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू एरियर को लेकर कर्मचारियों को इंतजार करने की बात कहीं थी, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बजट में इस पर कोई ऐलान किया जा सकता है।हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बजट में हो सकते है ये ऐलान
इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को टाइम पे स्केल का भी इंतजार है, हालांकि इसका फैसला पंजाब सरकार द्वारा लिए बिना हिमाचल सरकार द्वारा नहीं लिया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर आगे सरकार की क्या तैयारी है, यह तो बजट में साफ किया जा सकता है। वही 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी लंबित है। इसकी देनदारी भी लगभग 900 करोड़ के आसपास है, इसको लेकर भी बजट में स्थिति साफ की जा सकती है कि आगे क्या प्रावधान रहेगा। वही पे कमीशन की विसंगतियों को कैसे दूर किया जाएगा, आदि पर भी कुछ महत्वपूर्ण बयान आ सकता है। कर्मचारियों के एरियर को लेकर यदि भुगतान न भी हुआ तो आगामी कार्य योजना के बारे में मुख्यमंत्री बजट में बता सकते हैं।
एचआरटीसी को वेतनमान के एरियर का इंतजार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 1100 कर्मियों को भी संशोधित वेतनमान के एरियर का इंतजार है। इसमें पथ परिवहन निगम में 4600 चालक और 4400 परिचालक भी निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में हिमाचल पथ परिवहन निगम करीब 1250 करोड़ से अधिक के वित्तीय घाटे में है।वही चालकों और परिचालकों को 36 माह के रात्रि भत्ता नहीं मिला, जिसको लेकर वे कई बार निगम प्रबंधन से गुहार लगा चुके है, यह भत्ता एकमुश्त जारी किया जाए। इसके लिए चालक और परिचालक कई बार सड़कों में भी उतर चुके हैं।
जानिए हिमाचल प्रदेश के बजट सत्र के बारें में
- हिमाचल प्रदेश का विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल को इसका समापन होगा।
14 मार्च को 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्यों के देहांत की स्थिति में उनके शोकोद्गार से होगी। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट की प्रथम और अंतिम किस्त का पारण होगा।
- 15 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के अलावा सामान्य चर्चा व विनियोग विधेयक का पारण भी होगा। 16 मार्च को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। 17 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों को प्रस्तुत किया जाएगा।
- दो दिन के अवकाश के बाद फिर 20 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। यह चर्चा 23 मार्च तक चलेगी।
- 27 और 28 मार्च को 2023-24 की मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। 29 मार्च को बजट अनुमानों को पारित किया जाएगा। 30 मार्च को अवकाश रहेगा।
- 31 मार्च और 1 अप्रैल को शासकीय और विधायी कार्य होंगे। 2 अप्रैल को अवकाश होगा। इसके बाद 6 अप्रैल तक विधायी और शासकीय कार्य चलेंगे।