कर्मचारियों का प्रदर्शन, रिटायरमेंट आयु में 5 वर्ष वृद्धि की मांग, 60 से बढ़कर हों 65 वर्ष, मानदेय-पेंशन पर बड़ी अपडेट

Employees Retirement Age : कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु पर बड़ी अपडेट सामने आई है। एक तरफ जहां उनके लिए HR Policy बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं उनके सेवा वर्ष को भी घटाया जा रहा है। दरअसल कर्मचारियों के सेवा वर्ष 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किए जा रहे हैं, जिसका अब कर्मचारियों द्वारा विरोध देखा जा रहा है। साथ ही एचआर पॉलिसी बनाने के 300 से अधिक कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। दूसरों का कहना है कि सरकार द्वारा नवंबर महीने में आदेश जारी किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति आयु को 5 वर्ष के लिए घटा दिया गया है।

सरकार का विरोध 

सरकार के इस फैसले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काफी गुस्से में है और सरकार का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आईसीडीएस स्कीम के तहत सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है। बावजूद इनके उनके सेवानिवृत्ति आयु को कम कर दिया गया है। इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi