धर्म, डेस्क रिपोर्ट। 14 जनवरी 2022 मकर संक्रांति (Makar Sankranti 14 January 2022) के दिन सूर्य मकर राशि (Surya Rashi Parivartan 2022) में प्रवेश करने जा रहा है। हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और तिल का दान करने पर बड़ा लाभ मिलता है।ज्योतिष के अनुसार, इस दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं।
मान्यता है कि सूर्य देव जब मकर, कुंभ, मीन, मेष, वृषभ और मिथुन राशि में होते हैं तो इसे उत्तरायण कहा जाता है। इस परिवर्तन से राशियों पर भी विशेष प्रभाव पड़ेगा। इसके बाद 16 जनवरी को मंगल धनु राशि और 29 जनवरी को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, मंगल और शुक्र के राशि परिवर्तन (zodiac signs)करने से सभी राशियों पर भी शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
सिंह राशि- सिंह सूर्य की स्वराशि है, इसलिए सूर्य गोचर से परिस्थितियां अनुकूल बनेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन नौकरी में तरक्की मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।16 जनवरी से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।
मित्रों का सहयोग मिलेगा और यात्रा के भी योग बन रहे है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम आ सकते हैं।रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। सूर्य गोचर में आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या राशि– सूर्य गोचर करियर व व्यापार के लिए लाभकारी साबित होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे और कामयाबी मिलेगी। सूर्य गोचर काल में कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान निवेश करना लाभकारी रहेगा, निवेश का फायदा भविष्य में मिलेगा।जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और सेहत का बेहद ख्याल रखें।
मीन राशि– कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें और विवाद से बचें, इस दौरान जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे और संबंधों का भी लाभ मिलेगा। रूके हुए कार्याें में गति आ सकती है और निवेश के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि- यह परिवर्तन काफी लाभकारी साबित होगा। नौकरी में काम की प्रशंसा होगी और पदोन्नति भी मिल सकती है। दैनिक आय में बढ़ोतरी के साथ जमीन से जुड़े काम में भी सूर्य के गोचर से लाभ होगा। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए सूर्य गोचर काल में आपको मनवांछित फल मिल सकते हैं।
नोट- यह जानकारी विभिन्न स्त्रोंतो से जुटाई गई है, इसमें बदलाव भी हो सकते है। MP Breaking News इसकी पुष्टी नहीं करता है।अधिक जानकारी के लिए अपने ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें।
About Author
Pooja Khodani
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
"कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ।
खबरों के छपने का आधार भी हूँ।।
मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ।
इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।।
दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ।
झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।"
(पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)