Bhopal : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रूपए लेते रंगेहाथों धराए पटवारी, गिरफ्तार

राजस्व निरीक्षक रिश्वत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में भ्रष्ट (corrupt) अधिकारी कर्मचारियों की धरपकड़ जारी है। लोकायुक्त द्वारा रिश्वत (bribe) लेते रंगे हाथों अधिकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार (arrest) किया जा रहा है। हाल ही में सतना जिले के चित्रकूट में लोकायुक्त (Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की जा नगर पंचायत के सीएमओ को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है।

दरअसल राजधानी भोपाल (bhopal) के राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी मंगलेश खंडेलवाल (manglesh khandewal) को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि शाहपुरा में पटवारी मंगलेश खंडेलवाल को 8000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi