क्या है मंकी फीवर? एक बार फिर पैर पसार रही यह बीमारी! क्या है इसके लक्षण?

कर्नाटक में क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (KFD) नाम की बीमारी फिर से तेजी से अपने पैर पसार रही है, जिसे हम आमतौर पर 'मंकी फीवर' के नाम से जानते हैं। इस बीमारी की शुरुआत साल 1957 में हुई थी, जब कर्नाटक के जंगलों में सबसे पहले क्यासानूर वायरस का पता चला था, जिसके कारण बंदरों की बड़ी संख्या में मौत हो रही थी। जिसके चलते बाद में इस बीमारी को लोगों ने 'मंकी फीवर' के नाम भी दिया था।

Rishabh Namdev
Published on -

monkey fever: कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से यह बीमारी अपने पैर एक बार फिर पसार रही है। जिसके कारण मंकी फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी 2024 से अब तक कर्नाटक में मंकी फीवर के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के द्वारा 2567 टेस्ट किए गए, जिसमें से 68 लोग इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं।

क्या है मंकी फीवर?

कर्नाटक में फ़ैल रही इस बीमारी के बारे में जानना बेहद जरूरी है। दरअसल मंकी फीवर एक वायरल बीमारी ही है जो मुख्यत: वन्यजीवों और बंदरों में पाई जाती है। लेकिन यह बीमारी शिकारी वन्यजीवों से सीधे मनुष्यों तक पहुंच सकती है और असुरक्षित वातावरण में बढ़ती है। मनुष्यों को यह बीमारी अधिक नुकसान पहुँचाती है।

Continue Reading

About Author
Rishabh Namdev

Rishabh Namdev

मैंने श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। मैं पत्रकारिता में आने वाले समय में अच्छे प्रदर्शन और कार्य अनुभव की आशा कर रहा हूं। मैंने अपने जीवन में काम करते हुए देश के निचले स्तर को गहराई से जाना है। जिसके चलते मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार बनने की इच्छा रखता हूं।