MP : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (MP Employees) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल राजधानी परियोजना प्रशासन (capital project administration) और राजधानी परियोजना वनमंडल (Rajdhani Project Forest Division) पर पदस्थ कर्मचारियों को जल्द संविलियन (employees merger) -वरिष्ठता निर्धारण का लाभ मिल सकता है। दरअसल इसके लिए समिति का गठन किया गया।

जानकारी के मुताबिक राज्य शासन द्वारा राजधानी परियोजना प्रशासन और राजधानी परियोजना वन मंडल मैं प्रदेश कर्मचारियों को अन्य विभागों में संविलियन दिया जाएगा। इसके लिए संविलियन वरिष्ठता निर्धारण सहित कर्मचारियों को हस्तांतरण और दायित्व के निर्धारण के लिए अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi