MP Nikay Chunav 2022 : जावद की 7 में से 6 नगर परिषद में बीजेपी का परचम

BJP - CONGRESS

नीमच, कमलेश सारडा। जावद विधनसभा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नगर परिषद चुनाव में भी भाजपा ने अपना कब्जा जारी रखते हुए सात में से छह नगर परिषद पर कब्जा जमा लिया है। इसके पहले जिला पंचायत में 3 वार्ड में से दो भाजपा तथा एक निर्दलीय भाजपा समर्थित तथा जनपद पंचायत में 25 में से 20 वार्डो पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

नगर की सरकार चुनने के लिए ग्रामीण व शहरी मतदाताओं ने भाजपा का भरपूर साथ दिया जिसके चलते जावद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का वजूद लगभग समाप्त हो गया है। जावद विधानसभा अंतर्गत कुल सात नगर परिषद हैं जिसमें से जावद, सिंगोली, रतनगढ़, डीकेन, सरवानिया महाराज, अठाना, नयागांव है..इनमें से नयागांव छोड़कर शेष सभी नगर परिषद पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। जावद नगर परिषद में सर्वाधिक 15 में से 13 वार्ड पर भाजपा ने विजय हासिल की है वहीं कांग्रेस मात्र 2 वार्ड में ही अपना खाता खोल पाई। इसी प्रकार बात करें डिकेन की तो वहां भी भाजपा के पार्षद चुने गए। सिंगोली रतनगढ़ सरवानिया महाराज अठाना में भी भाजपा ने पूरी तरह बढ़त बनाकर अपना परिषद बनाने की क्षमता हासिल कर ली है। एकमात्र नयागांव में स्थितियां भाजपा के अनुकूल नहीं है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।