IMD Alert : अप्रैल में बदलेगा मौसम, 3 अप्रैल तक 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी, कई राज्य में हिटवेव का अलर्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश भर में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि (Temperature Rise) की आशंका जताई गई है। IMD Alert की माने तो दिल्ली (Delhi) में कई दिनों से ही तापमान में वृद्धि के साथ Heatwave की स्थिति बनी हुई है और आगे यह जारी रहेगी। हालांकि अप्रैल महीने में कई राज्यों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अप्रैल के शुरुआत के साथ ही कई राज्य में भारी बारिश का अलर्ट (Rain alert) जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा 1 अप्रैल से राजधानी के मौसम में हल्के बदलाव की संभावना जताई गई है। तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल घिरने से जनजीवन को आराम मिलेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi