Mango Jatra In Indore : रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस की खुशबू और मिठास के मुरीद हुए इंदौरवासी

Mango Jatra In Indore

Mango Jatra In Indore : फलों का राजा आम का स्वाद चखना हर किसी को पसंद होता है। आम का सीजन आते ही लोग उसे खाने के लिए बेताब हो जाते हैं। ठीक इसी तरह इंदौर के लोगों को भी देशभर के आम का स्वाद चखने का मौका मिला है। इंदौर में लोकप्रिय इवेंट मैंगो जत्रा शुरू हो चुका है। इस इवेंट में देशभर के प्रसिद्ध आमों के स्टाल लगाए गए हैं। जहां शहर के लोग अलग-अलग किस्मों के आमों की खुशबू और मिठास का आनंद ले रहे हैं। साथ ही आमों का स्वाद भी चख रहे हैं।

हजारों रूपये किलों के आम इस जत्रा में लोगों को देखने के लिए मिल रहे हैं। जत्रा के पहले दिन ही लोगों की भीड़ उमड़ती देखने को मिली। आम के दीवाने लोगों को मैंगो जत्रा बेहद पसंद आ रहा है। मैंगो जत्रा इंदौर में तीन दिनों का इवेंट है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। इस जत्रा इवेंट में रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस आम भी शामिल है जो पूरी दुनिया में मशहूर है। इसका स्वाद और मिठास रखने के लिए लोग दीवाने हैं।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।