चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राज्य के 7th pay commission कर्मचारियों-पेंशनर्स को एक बार फिर से दिवाली का तोहफा मिला है। दरअसल उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि (DA Hike) की गई है। 6 महीने में यह दूसरी वृद्धि है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। मंगलवार को जारी हुए इस आदेश के बाद अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 34 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो गए हैं। इसके साथ ही कर्मचारी पेंशनर्स को 3 महीने के एरियर का भुगतान किया जाएगा।
दरअसल केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की घोषणा की गई। मंगलवार को जारी हुए आदेश के मुताबिक बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2022 से लागू होगी। 13 मई को प्रशासन ने डीए को 31 से बढ़ाकर 34 फ़ीसदी की वृद्धि की घोषणा की थी।