कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, CM ने दिए संकेत, सेवानिवृत्ति आयु में 2 वर्ष की वृद्धि संभव, 58 से बढ़कर होंगे 60 वर्ष! मिलेगा लाभ

employees

Employees Retirement Age Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके सेवानिवृत्ति आयु में 2 वर्ष की वृद्धि देखी जा सकती है। इस पर सीएम का सकारात्मक रवैया नजर आ रहा है। वही मुख्यमंत्री द्वारा राजपत्रित अधिकारियों को भी आश्वासन दिया गया है। महासंघ द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक की गई है। जिसमें मुख्यमंत्री ने रिटायरमेंट उम्र को 60 वर्ष तक बढ़ाने का समर्थन किया है।

58 वर्ष से बढ़कर 60 वर्ष हो सकती है रिटायरमेंट आयु

महाराष्ट्र कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 2 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। सरकार इस पर विचार कर रही है। सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष की जा सकती है। बैठक में अधिकारी संघ ने सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष केंद्र के अनुसार करने पर अपना पक्ष रखा है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस पर अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने इस पर समर्थन के संकेत दिए हैं।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi