MP News : अधिकारी-कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर बड़ी खबर, शासन ने जारी किए आदेश

Kashish Trivedi
Published on -

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में जल्दी कई अधिकारी (MP Officers-Employees) सेवानिवृत्त (retirement) हो जाएंगे। इसके लिए राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किए है। जारी आदेश के मुताबिक वन विभाग के 23 वरिष्ठ अधिकारी अगले साल की दिसंबर तक सेवानिवृत्त होंगे। राज्य शासन से जुड़े भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के सेवानिवृत्ति (retirement) आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें मध्यप्रदेश भोपाल समन्वय के मुख्य वन संरक्षक एम कालीदुरई 31 जनवरी 2030 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा शहडोल वृत्त के मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार वर्मा 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

निलंबित मुख्य वन संरक्षक बसंत कुमार सिंह 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे जबकि शिवपुरी वृत्त मुख्य वन संरक्षक डीके पॉलीवॉल 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा एस.के.एस तिवारी वन मंडल अधिकारी, दक्षिण सिवनी 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त होंगे जबकि मध्यप्रदेश भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक चंद्रकांत पाटील 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi