Delhi की महिलाओं में शराब पीने की आदत बढ़ी, 3 दिन में 100 करोड़ की शराब पी गए दिल्ली वाले

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले कुछ समय में हमारे देश में महिलाओं में शराब पीने (women drinking alcohol) की आदत बढ़ी है। ये बात एक सर्वे में निकलकर सामने आई है जो किया गया CADD Delhi Survey के अलाना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अल्कोहल एब्यूज एंड अल्कोहलिज्म (NIAAA) द्वारा। आंकड़ों के मुताबिक 62.5% महिलाओं ने शराब पर अधिक खर्च करना शुरु कर दिया है। हालांकि ये सर्वे दिल्ली (Delhi) में किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये पैटर्न पूरे देश पर लागू हो रहा है।

CBSE Exam 2023 : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, बोर्ड परीक्षा की डेट शीट पर नई अपडेट, इस दिन होंगे जारी!

दरअसल सीएडीडी दिल्ली सर्वेक्षण (CADD Delhi Survey) में ये बात निकलकर आई है। इसमें 5 हजार महिलाओं पर एक सर्वे किया गया था जिसमें पता चला कि 62.5 प्रतिशत महिलाओं ने जहां शराब के लिए अपना बजट बढ़ा दिया है वहीं 22.3% ने इसमें कटौती की है। इसके अलावा 15.2% महिलाओं ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी कि उन्होने शराब के खर्च में बढ़ोत्तरी की हो। इस सर्वे के मुताबिक माना जा सकता है कि महिलाओं में शराब पीने की आदत बढ़ी है। वहीं इसके पीछे कई 77 फीसदी महिलाओं ने ये कारण बताया कि एक बोतल के साथ दूसरी फ्री के आकर्षक ऑफर ने इस आदत को और बढ़ावा दिया है। सर्वे में ये बात भी सामने आई कि कोरोना काल के बाद से महिलाओं में ये आदत बढ़ी है। इसके पीछे वो चिंताएं हैं जिनसे वो निजात पाना चाहती हैं।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।