सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की होगी तैनाती, खाते में आएंगे इतने रुपए, मिलेगा लाभ

Employees News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल रिटायर्ड कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को 3 महीने के लिए नियुक्ति दी जा रही है। प्रबंधन की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत 65 वर्ष से कम आयु वाले कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले कर्मचारियों को तैनाती दी जाएगी।

3 महीने के लिए होगी तैनाती

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा यह फैसला किया गया है। अब बस अड्डे पर काउंटर टिकट की व्यवस्था संभालने के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों को 3 महीने के लिए तैनात किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं। 65 वर्ष से कम आयु वाले लोगों और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तैनाती दी जानी है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi