गाय को क्यों कहा जाता है माता, पहली रोटी गौमाता को खिलाने से होते हैं ये लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में गाय को माता कहा गया है। पुराणों में धर्म को भी गौ रूप में दर्शाया गया है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्ममा जी ने सृष्टि की रचना की तो धरती पर सबसे पहले गाय को ही भेजा था। भगवान श्रीकृष्ण भी अपने हाथों से गौमाता की सेवा करते थे और इनका निवास भी गोलोक बताया गया है। यहां तक की गाय को कामधेनु के रूप में सभी इच्छाओं कामनाओं की पूर्ति करने वाला भी बताया गया है।

Vishnu Puja : गुरुवार को ये दो लोग करें विष्णु भगवान का व्रत, हर परेशानी होगी दूर

भविष्य पुराण के अनुसार माना गया है कि गाय में तीनों लोक के 33 करोड़ देवी-देवता विद्यमान हैं। ब्रह्मा जी और विष्णु भगवान गाय के सींग के निचले भाग में वास करते हैं तो मध्य भाग में भोलेनाश शिवशंकर का निवास है। गौमाता के ललाट में मां गौरी व नासिका भाग में भगवान कार्तिकेय का वास माना जाता है। ये भी मान्यता है कि जो व्यक्ति गौसेवा करता है, गौमाता उसके पापों को अपनी सांस के जरिए खींच लेती है और उस व्यक्ति को पाप से मुक्ति मिलती है। गाय जिस स्थान पर बैठती है वो स्थान भी पवित्र हो जाता है और वहां का वातावरण भी शुद्ध होता है। गाय का दूध मानव जाति के लिए अमृत समान है और इसीलिए इसे मां की उपाधि दी गई है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।