December New Rules 2022 : 1 दिसंबर से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर?

New Rules from 1st December 2022 : 2 दिन बाद नवंबर खत्म होने वाला है और साल का आखिरी महीना दिसंबर (1st December 2022) शुरू होने जा रहा है।  चुंकी देश में हर महीने की पहली तारीख को आमतौर पर कुछ बदलाव होते हैं। कोई नया नियम अमल में आता है या किसी पुराने नियम में संशोधन होता है,ऐसे में एक दिसंबर से कई नियम बदलने जा रहे है, जिससे आपकी जेब पर भी सीधा असर पड़ेगा।दिसंबर में गैस सिलेंडर की कीमतों (Gas Cylinder Price), जीवन प्रमाण पत्र लास्ट डेट से लेकर ट्रेन के टाइम टेबल (Train Time Table) समेत कई बड़े चेंज होने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं-

LPG गैस कीमतों में होगा बदलाव

देशभर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। पिछले महीने सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत बनी हुई है। अब संभावना है कि 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दाम की घोषणा हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में गैस की कीमतों में इजाफा को देख अनुमान लगाया जा रहा है की इस महीने सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)