नीति आयोग ने जारी की Health Index 2021 लिस्ट, MP में मामूली सुधार, ये राज्य शीर्ष पर कायम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरना (Corona) के बढ़ते Case को देते हुए देश भर में राज्यों द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा (Health protecton) को सुदृढ़ किया जा रहा है। सभी राज्य अपने अपने स्तर पर राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदर्शन करने का दावा कर रहे हैं। वही नीति आयोग (NITI Aayog) ने चौथे हेल्थ इंडेक्स की (Health Index 2021) लिस्ट की घोषणा की है। जारी लिस्ट में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन केरल (kerala) शीर्ष पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। हालांकि यदि मध्य प्रदेश (MP) की बात की जाए तो नीति आयोग के मुताबिक बिहार, UP और मध्य प्रदेश में मामूली बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है।

दरअसल केरल लगातार 4 साल से शीर्ष पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। केरल स्वास्थ्य में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य में अपनी जगह मजबूत की है। इसके अलावा तमिलनाडु और तेलंगाना भी स्वास्थ्य व्यवस्था में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य में शामिल हुए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार देखने को मिली है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi