धर्म, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरु देव बृहस्पति को एक बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह की दशा में बदलाव होने से राशियों पर प्रभाव पड़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 29 जुलाई को गुरुदेव बृहस्पति मीन राशि में वक्री (Guru Vakri 2022) होने जा रहे हैं और 24 नवंबर के बाद यह अवस्था खत्म होगी। इस दौरान कई राशियों पर बृहस्पति की कृपा बरसेगी, तो किसी के लिए चिंता का विषय भी बन सकता है। तो आइए जानते हैं किन राशियों के लिए गुरुदेव बृहस्पति का वक्री होना शुभ होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए बृहस्पति का इस अवस्था में होना बहुत ही शुभ होगा। उनके जीवन में धन लाभ हो सकता है। साथ ही यात्रा के योग भी बनने की संभावनाएं हैं। बिजनेसमैन को मुनाफा हो सकता है और छात्रों की पढ़ाई भी सही दिशा में जा सकती है।
Continue Reading