राजगढ़ : भाजपा नेता के भतीजे ने टोल महिलाकर्मी को पीटा, पलटकर पड़ी चप्पल, मामला दर्ज

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। ब्यावरा में भाजपा नेता और ब्यावरा जनपद अध्यक्ष के भतीजे का महिला कर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के भतीजे ने टोल मांगने पर महिलाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने महिलाकर्मी से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। महिलकर्मी ने आरोपी को उसका आधारकार्ड दिखाने के लिए कहा था और इसी से नाराज होकर उसने महिलाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। आरोपी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत गुर्जर और वर्तमान ब्यावरा जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर का भतीजा राजकुमार गुर्जर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… हर रोज 10 फिट खिसकाया जा रहा है ये आलीशान मकान, वजह जान हो जाएंगे हैरान

पीड़ित महिला ने ब्यावरा देहात थाने में राजकुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोपी राजकुमार गुर्जर के खिलाफ मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस उसे तलाशने में जुटी हैं। हालांकि जब राजकुमार ने महिला कर्मी पर हाथ उठाया तो आगे से महिलाकर्मी ने भी आरोपी की चप्पल से पिटाई कर दी। मामला शनिवार दोपहर में ब्यावरा-भोपाल बाइपास स्थित कचनारिया टोल का है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। आरोपी दोबारा साथियों के साथ लौटा और टोल पर तोड़फोड़ कर दी।

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur