MP Job Alert 2021: इन पदों पर निकली है भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Pooja Khodani
Updated on -
aiims

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में हाई सैलरी पर नौकरी (Madhya Pradesh Job Alert 2021) पाने का सुनहरा मौका है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने 10 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10 नवंबर 2021 से आवेदन शुरु होंगे और 5 दिसंबर 2021 तक भरे जाएंगे। इनमें जनरल मैनेजर, डेप्यूटी मैनेजर, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट शामिल हैं।

कर्मचारियों को 28000 का दिवाली बोनस, सैलरी में भी बढ़ोतरी, जानें कब ट्रांसफर होगा पैसा

वर्तमान में इंदौर-भोपाल मेट्रो का कार्य प्रगति पर है। MPMRCL प्रतिनियुक्ति, संविदा या पुनर्नियुक्ति के आधार पर भर्ती करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.mpmetrorail.com के जरिए इन पदों के लिए 5 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं और जॉब से जुड़ी जानकारी ले सकते है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)