Aaj ka Mausam: ओडिशा सहित 23 राज्यों में भारी बारिश, आंधी वज्रपात का अलर्ट, सामान्य गति से आगे बढ़ रहा मॉनसून, इन क्षेत्रों में 72 घंटे में बदलेगा मौसम, जानें दिल्ली-UP-बिहार पर IMD पूर्वानुमान

weather forecast

IMD Alert, Aaj Ka mausam, Today Weather Update : देशभर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मानसून अपने ही तेजी से आगे बढ़ रहा है।मानसून के लिए कुछ जगह परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। वहीं कुछ जगह पर मानसूनी बारिश की रफ्तार में कमी देखी जा रही है। इसी बीच दिल्ली मुंबई में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उड़ीसा, तेलंगाना सहित आंध्र के आंतरिक इलाके और गोवा कोंकण में भारी बारिश से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

देश के अधिकांश इलाके में मानसूनी बारिश देखने को मिल रही है। कई प्रमुख शहरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं महानगरों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi