Foods For Winter: सर्दियों में खाएं ये 5 फूड्स, शरीर बनेगा मजबूत, बीमारियाँ रहेंगी दूर

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इसी के साथ सेहत की चिंता भी शुरू हो चुकी है। सर्दियों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इस दौरान इम्यूनिटी को बढ़ाने की जरूरत बढ़ जाती है। सर्दियों में आपकी डाइट (Foods For Winter) महत्वपूर्ण किरदार निभाती है, इस मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना बहुत अनिवार्य हो जाता है। लहसुन और अदरक आदि का सेवन लाभकारी होता, लेकिन इनके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है और बीमारियाँ भी दूर होती हैं। आइए जानें ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में-

गुड़

सर्दियों में गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासकर शुरुआती दिनों में। गुड़ शरीर को गर्म रखता है और शरीर के मेटाबॉलिज़्म को भी सुधारता है। सर्दियों में गुड़ की चाय का सेवन करने से आपको एनर्जी, फ्रेशनेस और अन्य कई फायदे होते हैं।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"