भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर के महीने में मध्यप्रदेश (MP Weather Today) के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के बाद अब बारिश और धूप के बीच हल्की ठंड का भी अहसास होने लगा है। प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 15 अक्टूबर 2021 को 6 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है।
उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 महामंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा
मौसम विभाग (MP Weather Update) की मानें आज 15 अक्टूबर 2021 को गरज चमक के साथ शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालघाट और सिवनी जिले में बारिश की संभावना है। वही अन्य जिले शुष्क रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी ओडीशा और उत्तरी आंध्रा काेस्ट पर सक्रिय हाे गया है, जिसके चलते आज शुक्रवार काे जबलपुर, शहडाेल, हाेशंगाबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश हाेगी। भाेपाल में रात के समय बादल छा सकते हैं।इसके अलावा शनिवार काे बारिश हाेने की भी संभावना है। रविवार काे पूरे प्रदेश में बौछारें पड़ने की भी आसार है।