जबलपुर : ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया में दिखे तेंदुए, अलर्ट जारी

जबलपुर, संदीप कुमार। केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया मे कार्यरत कर्मचारी एक बार फिर खौफ के साए में आ गए हैं। वजह है कि संस्थान के भीतर एक बार फिर तेंदुए का झुंड दिखा हैं। जिसके बाद से कर्मचारियों में भय बना हुआ है तो वही सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री के अंदर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें… मध्यप्रदेश : बड़वानी के सिविल सर्जन ने इंदौर में लगाई फांसी, हुई मौत

जानकारी के मुताबिक ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया में फिलिंग सेक्शन 9 के आसपास कुछ तेंदुए की गतिविधियां देखी गई हैं। जिसके चलते सेक्शन की तरफ से कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों से अपील की है कि बिना किसी जरूरी वजह के रात को सेक्शन से बाहर ना निकले इसके अलावा अगर कर्मचारी बाहर आते हैं तो समूह बनाकर निकले। सुरक्षा विभाग के मुताबिक ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया के टावर नंबर 9, 10, 11 और 12 के पास तेंदुए देखे गए हैं। जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने सुरक्षा विभाग और सेक्शन प्रभारी से की है। बता दें कि इन दिनों खमरिया, डुमना एयरपोर्ट के लगे क्षेत्रों में लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं जिसके चलते वहा रहने वाले स्थानीय लोगों सहित कर्मचारियों में भी दहशत बनी हुई है।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur