Central Employees DA Hike 2023: केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक बार फिर 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है। खबर है कि केंद्र की मोदी सरकार मंहगाई भत्ते (DA) को मौजूदा के 38 प्रतिशत से चार प्रतिशत अंक बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है। इसका लाभ एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। नए डीए वृद्धि की घोषणा मार्च से पहले की जा सकती है। हालांकि इसकी घोषणा या अधिकारिक पुष्टि होना अभी होना बाकी है।
4 फीसदी डीए में वृद्धि
दरअसल, नियम के तहत साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ता है, जो की श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है। हाल ही में लेबर मिनिस्ट्री द्वारा दिसंबर 2022 AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी हुए है, जिसमें 0.2 अंक की गिरावट आई है, जो अंक 132.3 पर गया है,ऐसे में 4 फीसदी डीए बढ़ना तय माना जा रहा है। वर्तमान में डीए 38 फीसदी है जो 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद 42 फीसदी हो जाएगा।
जनवरी से होगा लागू
खबर है कि नए महंगाई भत्ते को जनवरी 2023 से लागू किया जाएगा और इसको मार्च में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी सकती है, इस बढोतरी से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन में बड़ा इजाफा होगा। संभावना है कि इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कुल ₹720 प्रति और अधिकतम सैलरी रेंज के कर्मचारियों के लिए ₹2276 प्रति महीने की दर से वृद्धि तय है।
व्यय विभाग बनाएगा प्रस्ताव
ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि दिसंबर 2022 के लिए CPI-IW 31 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। DA में वृद्धि 4.23% बैठती है, लेकिन सरकार DA में दशमलव को नहीं लेती। ऐसे में डीए में 4% अंक की वृद्धि हो सकती है, इसे 38% से बढ़ाकर 42% किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग एक प्रस्ताव बनाएगा, जिसमें राजस्व प्रभाव के बारे में भी बताया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि एक जनवरी 2023 से लागू होगी।
कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1,8000 रुपये है तो 38 फीसदी के हिसाब से उसे 6840 रुपये डीए मिलता है। अगर डीए 42 फीसदी हो जाता है तो कर्मचारी को महंगाई भत्ते के तौर पर 7,560 रुपये मिलेंगे। यानी उसे 720 रुपये अधिक मिलेंगे। यानी साल के हिसाब से 8,640 रुपये का लाभ होगा। वही अगर किसी सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,000 रुपये है तो 38 फीसदी के दर से महंगाई भत्ता 21,280 रुपये मिलता है। 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह यह 23520 रुपये हो जाएगा और सालाना 26,880 रुपये का लाभ होगा।