अनूपपुर, डेस्क रिपोर्ट।देशभर में इन दिनों महिला सशक्तिकरण (woman empowerment) पर काफी जोर दिया जा रहा है महिलाओं को राजनीति (politics) सहित अन्य गतिविधियों में शामिल करने के लिए बड़े-बड़े योजना सहित कार्यशैली तैयार की जा रही है। वही महिला सशक्तिकरण की बात और उनके अधिकार मैं समानता की बात अब मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह (bisahulal singh) ने की है।
हालांकि मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह का दिया बयान अब विवादों के घेरे में आ गया है। दरअसल स्वर्ण महिलाओं को लेकर उनके द्वारा दिया गया विवादास्पद बयान चर्चा का विषय बन गया है। सवर्ण जाति सहित स्वर्ण महिलाओं पर बोलते हुए बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं दिया जाता था। बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को आज भी कैद करके रखते हैं, जिसके कारण समानता का अभाव है। यदि समानता लाना है तो उच्च जाति के महिलाओं को भी घर से खींच कर बाहर निकालना होगा और उन्हें सामाजिक दृष्टिकोण में शामिल सभी विकसित गतिविधियों में शामिल करना होगा।